Punjab

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या; नहर में लाश मिली, गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था

पंजाबी सिंगर इंदर कौर (29 साल) की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। आज मंगलवार को इंदौर कौर की लाश मोगा के पास एक नहर से बरामद की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदर को 6 दिन पहले लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था। जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और लगातार इंदर की तलाश जारी थी। अब इंदौर कौर की लाश मिलने से जहां परिवार के लोग सदमे में हैं तो वहीं पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि जबरन शादी के दबाव में सिंगर इंदर कौर की हत्या की गई। कहा जा रहा है कि इंदर कौर की इंस्टाग्राम पर एक शख्स से दोस्ती हुई थी। बाद में ये शख्स इंदर के साथ शादी करने की बात करने लगा। वहीं जब किसी वजह से इंदर ने शादी करने से मना किया तो उक्त शख्स ने इंदर पर जबरन शादी करने का लगातार दबाव बनाया। लेकिन इंदर कौर ने फिर भी शादी करने की हामी नहीं भरी। जिसके बाद सनकी शख्स ने खुन्नस में इंदर कौर को किडनैप कर लिया और फिर हत्या करने के बाद कनाडा भाग गया। आरोप है कि वह हत्या करने के लिए ही कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था.

फिलहाल पुलिस ने इंदर कौर की लाश कब्जे में ले ली है और पोस्टमार्टम कराने के साथ आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने परिवार से पूछताक्ष की है और हर ऐंगल से जांच जारी है। वहीं इस आरोप पर की शादी के दबाव में इंदर कौर को मारा गया और कनाडा से आकर किसी शख्स ने हत्या की। पुलिस इसकी भी तह तक पहुँच रही है। हत्या का कनाडा से कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि जिस शख्स पर हत्या का आरोप लगा है वह मूल रूप से मोगा का रहने वाला है और अभी कनाडा में रह रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button