चन्नी गुट के कई नेताओं ने भूपेश बघेल से साधा संपर्क
राजा ही कांग्रेस का रहेगा राजा,प्रधान बदलना कोई गुड्डा गुड्डी का खेल नहीं
चंडीगढ़, 8 जुलाई
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिव भूपेश बघेल ने बुधवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और चन्नी खेमे के कई नेताओं ने बुधवार को उनके साथ संपर्क साधना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चरणजीत सिंह चन्नी सहित सभी सीनियर नेता एक मंच पर कांग्रेस के लिए काम करते दिखाई देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीते दो दिनों में उन्होंने पंजाब के सभी जिला प्रभारियों के साथ मीटिंग की है और मीटिंग दौरान सभी जिला प्रधानों ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर अपनी सहमति दी है। सूत्रों के अनुसार आज कांग्रेस के चन्नी गुट के कई लोगों ने भूपेश बघेल से संपर्क करने की कोशिश की तो कई लोग संपर्क साधने में कामयाब भी हो चुके है।
गौरतलब है कि मंगलवार को देर रात जैसे ही दिल्ली से आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस के ताजा हालात का जायजा लेने के बाद भूपेश बघेल के माध्यम से घोषणा करवाई कि पंजाब कांग्रेस के लिए तय की गई किसी पदाधिकारी को बदला नहीं जाएगा। 2027 के लिए चयनित की गई कमेटियों में भी किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। आलाकमान की इस सख्ती के बाद चन्नी गुट के कई नेताओं ने बुधवार सुबह से ही पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल से संपर्क शुरू कर दिया।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साफ कर दिया कि जो टीम आलाकान की ओर से बनाई गई है, उसी टीम को 2027 के चुनाव की तैयारी मिलकर करनी होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पंजाब के कई सीनियर नेताओं के साथ बात हो चुकी है, जिसने मिलने के बाद वह स्थिति को पूरी तरह से सामान्य कर देंगे। बघेल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद का चयन उनकी ओर से नहीं किया गया है, ये फैसला आलाकमान का है। आलाकमान के फैसले को बदलना कोई गुड्डा-गुड्डी की खेल नहीं है।
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी की अटकलों के बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और संगठन में किसी तरह का मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा और केंद्रीय नेतृत्व के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।
भूपेश बघेल ने कहा, हमारे लीडर राहुल गांधी और खड़गे साहब हैं, उनके अलावा कोई अन्य पंजाब कांग्रेस के लिए न कोई फैसला ले सकता। बघेल ने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के दम पर भविष्य में और मजबूत होकर उभरेगी। ओर जल्दी ही सारे मसले का हल निकाल कर जल्दी ही आपको सारे नेता एक मंच पर बैठे हुए दिखाई देंगे।



