Himachal

हिमाचल में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति पर मंथन, केके पंत सबसे मजबूत दावेदार

हिमाचल प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। यदि प्रदेश सरकार ने संजय गुप्ता का कार्यकाल बढ़ाने का विषय केंद्र सरकार के समक्ष नहीं भेजा तो उनके स्थान पर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी। मुख्य सचिव के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत और आरडी नजीम।

पंत के मुख्य सचिव बनने की संभावना अधिक है। पंत 1993 और नजीम 1995 बैच के अधिकारी हैं। पंत उत्तराखंड और नजीम तमिलनाडु से हैं।

मुख्य सचिव पद की दौड़ में 1994 बैच के आईएएस ओंकार चंद शर्मा मुख्य सचिव पद के लिए तीसरा नाम है, लेकिन विमल नेगी मौत मामले में उच्च न्यायालय में जांच रिपोर्ट स्वयं दी थी। उसका परिणाम ये निकला था कि प्रदेश सरकार ने ओंकार शर्मा के पास जनजातीय विकास विभाग को छोड़कर अन्य सभी विभाग तुरंत वापस ले लिए थे। इस तरह की परिस्थितियों को देखते हुए ओंकार शर्मा का मुख्य सचिव कार्यालय पहुंचना संभव नहीं लगता है। यदि वरिष्ठता की बात की जाए तो अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत सबसे ऊपर हैं।

उनके बाद केंद्र सरकार में वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों की पहली सचिव 1994 बैच की अनुराधा ठाकुर भी दौड़ में हैं। वर्तमान में अनुराधा ठाकुर के अलावा भरत हरबंस खेड़ा भी रेस में हैं। 1995 बैच के अधिकारी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय में सचिव हैं। मुख्य सचिव पद के लिए पात्रता शर्तों को पूरा करने वाली अनुराधा ठाकुर व भरत हरबंस खेड़ा के लौटने की संभावना न के बराबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button