Punjab

मजीठा से अदालत तक: बिक्रम मजीठिया की आज़ादी पर फैसला करने वाली सुनवाई 10 जून को

सारे पंजाब की नजरें मजीठिया पर होने वाली सुनवाई पर

अमृतसर 9 जून, पंजाब की राजनीति के सबसे चर्चित चेहरों में से एक, बिक्रम सिंह मजीठिया, एक बार फिर कानूनी और राजनीतिक लड़ाई के केंद्र में हैं। मजीठा थाना विवाद से जुड़े मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक और अग्रिम जमानत याचिका पर 10 जून को अमृतसर की जिला अदालत में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस सुनवाई पर न केवल उनके समर्थकों, बल्कि पूरे पंजाब की राजनीतिक निगाहें टिकी हुई हैं।

आज सुनवाई के दौरान अमृतसर अदालत ने पुलिस को मामले से संबंधित पूरा रिकॉर्ड पेश करने के  सख्त निर्देश दिए है। अब 10 जून को होने वाली सुनवाई में अदालत रिकॉर्ड और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर आगे का निर्णय करेगी। यदि कोई टालमटोल पुलिस अपनाती है तो अदालत का अगला कदम कल देखने वाला हो सकता है?

अकाली दल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का कहना है कि यह केवल एक कानूनी मामला नहीं, बल्कि उस नेता की लड़ाई है जिसने वर्षों तक पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। मजीठिया के समर्थकों के बीच बेचैनी और उम्मीद दोनों का माहौल है। उनका मानना है कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा और सत्य सामने आएगा।

दूसरी ओर, राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले की चर्चा तेज है। मजीठिया को लेकर पंजाब की राजनीति लंबे समय से गर्म रही है और हर सुनवाई नए राजनीतिक संदेश लेकर आती है। ऐसे में कल 10 जून की तारीख सिर्फ एक अदालती कार्यवाही नहीं, बल्कि पंजाब की सियासत में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखी जा रही है।

अमृतसर अदालत में होने वाली इस सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। समर्थक प्रार्थनाओं और उम्मीदों के साथ फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जबकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अदालत की अगली टिप्पणी और आदेश इस मामले की दिशा तय करने में निर्णायक साबित हो सकते हैं ओर पंजाब की राजनीति के नए अध्याय के तौर पर इसको देखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button