Chandigarh

चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर आदेश; 42 डिग्री तापमान में तप रहा शहर

उत्तर भारत में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जहां तेज धूप तन को झुलसाते हुए पसीने छुटा दे रही है तो वहीं भीषण लू ने अलग से बुरा हाल कर रखा है। ऐसे में स्कूली बच्चों को गर्मी के सितम (Excessive Heat) से बचाने के लिए चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर आदेश सामने आया है। आदेश के मुताबिक, 23 मई से चंडीगढ़ के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी और 30 जून 2026 तक रहेंगी।

चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि शहर के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक 39 दिनों की गर्मी की छुट्टियां रखी जाएंगी। हालांकि इस बीच 29 जून और 30 जून को शिक्षकों को स्कूल आना होगा। बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूलों से संबन्धित छुट्टियों के जारी कैलेंडर में साल 2026 के ग्रीष्मकालीन अवकाश के अलावा शीतकालीन अवकाश की भी जानकारी दी गई है। इसके अलावा हर महीने के दूसरे शनिवार को स्कूलों में छुट्टी रखने को कहा गया है।

Chandigarh Schools Summer Holidays 2026 IMD Excessive Heat Alert

पंजाब, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 3 दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कहीं-कहीं तापमान 45 डिग्री को भी पार कर गया है। 23 मई तक सीवियर हीटवेव यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंडीगढ़ इस समय 42 डिग्री तापमान में तप रहा है। भयंकर तेज धूप के साथ गर्म सूखी हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वहीं चंडीगढ़ में आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

गर्मी के प्रकोप का आलम यह है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि लोग 2-3 दिनों तक ज्यादा धूप में ना जाएं और पानी का ज्यादा इस्तेमाल करें। लोगों को खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सीधे शूप के संपर्क में आने से सावधान रहने को कहा गया है क्योंकि वह गर्मी और लू से हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। वहीं चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार (19 मई) को हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को बताया गया है कि उन्हें गर्मी और लू से किस तरह से अपना बचाव करना है और किस तरह का खाना-पीना लेना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button