Punjab

कादियां नगर काउंसिल चुनाव में अकाली दल की बल्ले-बल्ले*

बाजवा के गढ़ में अकाली दल की सेंधमारी *15 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज*

गुरदासपुर,कादियां,13 जून, कादिया नगर काउंसिल चुनाव के नतीजों में शिरोमणि अकाली दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 6 सीटों पर कब्जा जमाया है। चुनाव परिणामों ने क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं और अकाली दल के लिए यह नतीजा बड़े उत्साह का विषय माना जा रहा है।

दिलचस्प बात यह रही कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के गढ़ माने जाने वाले कादियां में कांग्रेस अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। कांग्रेस को केवल 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। यह बाजवा के लिए राजनीतिक झटके के समान माना जा रहा है कि जिस तरह से प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी वैसा प्रदर्शन बाजवा समर्थक नहीं दिखा पाए वही पर गुरदासपुर ओर दीना नगर में कादियां से अच्छा प्रदर्शन कांग्रेस ने किया है। जिसको लेकर कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान ओर बाजवा विरोधी लोग हाईकमान के प्लेटफार्म पर इसको ले जाकर गभीर सवाल भी खड़े करेंगे।

वहीं, सत्ताधारी आम आदमी पार्टी भी कोई बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ सकी और महज 2 सीटों पर सिमट गई। भारतीय जनता पार्टी को 1 सीट हासिल हुई, जबकि 2 सीटों पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर अपनी मजबूत मौजूदगी का अहसास कराया।

सीटों का गणित

शिरोमणि अकाली दल – 6 सीटें

कांग्रेस – 4 सीटें

आम आदमी पार्टी – 2 सीटें

भाजपा – 1 सीट

आजाद उम्मीदवार – 2 सीटें

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कादियां जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में अकाली दल का सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरना आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जाएगा। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय बन सकते हैं।

नगर काउंसिल चुनाव के इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्थानीय स्तर पर मतदाताओं ने पारंपरिक राजनीतिक धारणाओं से हटकर मतदान किया है, जिससे आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति और अधिक रोचक होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button