Entertainment

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैकलीन फर्नांडीज का जलवा,ब्लैक मिनी ड्रेस और डायमंड लुक में बिखेरा हुस्न का जलवा

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने एक बार फिर ग्लोबल मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। जैकलीन कान्स फिल्म फेस्टिवल में वापस लौट आई हैं और इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय इवेंट के 2026 एडिशन में अपनी हाई-प्रोफाइल अपीयरेंस से सबको दीवाना बना रही हैं। फ्रेंच रिवेरा में चल रहे 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक्ट्रेस ने लग्ज़री ज्वेलरी ब्रांड चोपर्ड (Chopard) के “मिरेकल” शो में शिरकत की।

जैकलीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खूबसूरत शाम की झलकियां शेयर की हैं। पर्पल कार्पेट पर चलते हुए अपनी फोटो पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में चोपर्ड को बधाई दी। इवेंट के लिए जैकलीन ने एक बेहद शानदार मोनोक्रोम लुक चुना था। वह शिमरिंग सेक्विन और बीडवर्क से सजी स्ट्रैपलेस, फॉर्म-फिटिंग ब्लैक मिनी ड्रेस के साथ क्लासिक ब्लैक पंप्स पहने नजर आईं। चोपर्ड को रिप्रेजेंट करते हुए उन्होंने इस आउटफिट के साथ एक स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और मैचिंग डायमंड ब्रेसलेट कैरी किया था। उनके ब्यूटी लुक की बात करें, तो मिडिल पार्टिंग के साथ वॉल्यूमिनस हॉलीवुड वेव्स हेयरस्टाइल, सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप और न्यूट्रल न्यूड लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।

12 मई से 23 मई तक चलने वाले इस 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैकलीन की यह लगातार तीसरी हाई-प्रोफाइल मौजूदगी है। इससे पहले साल 2024 में उन्होंने ‘द सब्सटेंस’ के प्रीमियर में हिस्सा लिया था, जबकि 2025 में उन्हें रेड सी फिल्म फाउंडेशन की ‘वीमेन इन सिनेमा’ पहल द्वारा सम्मानित किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन हाल ही में सोनू सूद की ‘फतेह’ और ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थीं। वह जल्द ही अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button